MP में आज दूसरा बड़ा सड़क हादसा : मजदूरों से भरी बस पलटी, 70 से ज्यादा चोटिल

सतना। मध्यप्रदेश से आज दूसरी बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। सतना जिले में मजदूरों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 70 से ज्यादा मजदूर सवार थे। सभी मजदूरों को मामूली चोट आई हैं। वहीं 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं और एक गम्भीर रूप से घायल है। घायलों को संजय गाँधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।
घटना सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र की है, जहां नेशनल हाइवे 30 ग्राम पालमोड़ की है, जहां मजदूरों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई और हाईवे से 15 फीट नीचे जा गिरी। बस में 70 से ज्यादा मजदूर सवार थे। सभी मजदूरों को मामूली चोट आई हैं। वहीं 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं और एक गम्भीर रूप से घायल है। लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के मुताबिक बस बनारस से मजदूर ले कर महाराष्ट्र जा रही थी।
बता दें आज जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर पाटन-तेंदूखेड़ा रोड पर सुबह बड़ा हादसा हुआ। पहले बोलेरो पलट गई। हादसे में 62 वर्षीय वृद्धा सहित चार घायल हो गए। घायल रोड पर बैठे थे। वहां कुछ मददगार व तमाशबीन भी जमा हो गए। उसी दौरान इंदौर से बारात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर वृद्धा और तीन बाइक पर पलट गई। बस के नीचे दबने से वृद्धा सहित चार लोग दब गए। चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो युवकों के शव इतनी बुरी तरह से चपटा हो गए कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को पाटन और कुछ को जबलपुर रेफर किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS