भोपाल में सिक्युरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मारी, अस्पताल में मौत, गार्ड हिरासत में

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित निर्माण सदन के सीपीडब्ल्यूडी के ऑफिस में तैनात एक सिक्युरिटी गार्ड ने अपने सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या (murder) कर दी। एमपी नगर थाना टीआई सुधीर अरजरिया ने हरिभूमि को बताया कि दोनों के बीच वेतन को लेकर विवाद हुआ था। सीपीडब्ल्यूडी के ऑफिस निर्माण सदन में सर्वोदय सिक्युरिटी एजेंसी के गार्ड सुरक्षा के लिए तैनात हैं। यहां बुधवार को गार्ड महेंद्र तिवारी का विवाद सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर से हो गया। महेंद्र, जो सतना जिले का रहने वाला है, अपने वेतन के संबंध में सुपरवाइजर ठाकुर से चर्चा कर रहा था, जिसमें दोनों के बीच कहा-सुनी इतनी बढ़ी कि महेंद्र ने अपनी बंदूक से सुपरवाइजर ठाकुर को गोली मार दी। गोली लगते ही ठाकुर जमीन पर गिरे। गोली की आवाज से निर्माण सदन में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल सुपरवाइजर ठाकुर को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन छाती में गोली लगने से ठाकुर की मौत हो गई। एमपी नगर थाना पुलिस (mp nagar police station) ने गोली मारने वाले गार्ड महेंद्र तिवारी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अरजरिया ने बताया कि सुपरवाइजर आरके ठाकुर नारियल खेड़ा में रहते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS