MP POLITICS: कांग्रेस के सीनियर लीडर ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशना कहा - मुस्लिम को नहीं मिल रहा स्थान....सॉफ्ट हिंदुत्व छा...

भोपाल : मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा है। जिसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चूका है। लेकिन इस बार किसी विरोधी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला नहीं बोला बल्कि उसके ही पार्टी के सीनियर लीडर अजीज कुरैशी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसमे उन्हों कहा कांग्रेस से मुसलमानों का सफाया कर दिया गया है। मैं 1972 से AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) का मेंबर था। आज मुझे भी बाहर कर दिया गया। मुझे अफसोस नहीं है।
पार्टी पर सॉफ्ट हिंदुत्व छा गया है
इसके साथ ही उन्हों कहा आज मुस्लिम वर्ग इग्नोर फील कर रहा है। आज जो बॉडी (पार्टी की कार्यकारिणी या टीम) बनती है, चाहे सरकार की हो या पार्टी की, मुस्लिम को स्थान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी हो या समाजवादी पार्टी, इन पर सॉफ्ट हिंदुत्व छा गया है। इन्होंने रास्ता बदल लिया है। मध्यप्रदेश में 230 विधायक में 2 विधायक कांग्रेस से हैं, क्या तीर मार लिया। कांग्रेस ने अहसान कर दिया हम पर? कुरैशी ने कहा हम ताकत से आपसे अपना हक छीनेंगे। हमारे बाजुओं में ताकत है। बात दें कि ये बयान हाल ही में राजधानी भोपाल में आयोजित अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
कुरैशी ने कांग्रेस में रहकर लड़ाई लड़ेंगे
इतना ही नहीं अजीज कुरैशी ने ये भी बताया कि वह कांग्रेस में रहकर लड़ाई लड़ेंगे। कुरैशी के दिए इस बयान से साफ़ है कि इस बार कांग्रेस के सामने विरोधी पार्टी के साथ साथ उनकी ही पार्टी से चुनाव उनके खिलाफ लड़ा जाएगा। जिसको लेकर कुरैशी ने आगे कहा कि वह न कमलनाथ नहीं दिग्विजय से मदद मांगेगे बल्कि खुद ही अपनी नई पार्टी के साथ जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ेंगे।
ओवैसी को बताया BJP का दलाल
इसके साथ ही कुरैशी ने ओवैसी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जिसमे उन्होंने कहा ओवैसी तो एजेंट है BJP का, दलाल है। जहां कांग्रेस को हराना हो या समाजवादी पार्टी को हराना हो, तो ओवैसी अपना कैंडिडेट खड़ा करता है। आप तो देख लीजिए। बिहार में, महाराष्ट्र में और जगह वह (ओवैसी) तो पूरा दलाल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS