वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का कांग्रेस से निष्कासन रद्द, जानिए कमलनाथ ने क्यों की थी कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का आज कांग्रेस से निष्कासन रद्द हो गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर मानक का निष्कासन समाप्त कर दिया गया है और आज उन्होंने फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लगभग एक साल पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अग्रवाल को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था। अब फिर कमलनाथ की सिफारिश पर ही उन्हें पार्टी में वापस लिया गया है।
इसलिए हुई थी कार्रवाई
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वाले, पूजा करने वाले एवं प्रतिमा लगाने की कोशिश करने वाले को जब कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल किया तो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई नेताओं ने इसका विरोध किया। विरोध करने वालों में मानक अग्रवाल भी शामिल थे। और किसी के खिलाफ तो नहीं लेकिन कमलनाथ ने मानक के खिलाफ कार्रवाई कर डाली। तब से ही मानक कांग्रेस से बाहर थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS