Political News: वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा अपनी ही पार्टी पर बरसे, बोले- पांच पति वाली द्रोपदी जैसी दुर्दशा हो रही भाजपा की, यह भी बोले शर्मा

भोपाल। कई नेताओं के बगावती तेवरों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी पार्टी की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए हैं। पार्टी के अंदर संवादहीनता की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा की आज पार्टी की दशा पांच पतियों वाली द्रोपदी जैसी हो गई है।
भाजपा के अंदर संवाद की कमी
रघुनंदन शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के अंदर संवाद की कमी है। प्यारे लाल खंडेलवाल, कुशाभाउ ठाकरे के समय कार्यकर्ता की सुनी जाती थी लेकिन आज कार्यकर्ता की सुनने वाला कोई नही है। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ पार्टी में 5 -5 प्रदेश प्रभारी हैं फिर भी पांच पति वाली द्रोपदी की जो दशा हुई है वैसे ही पार्टी की दुर्दशा हो रही है। ये 5 प्रभारी भी प्रभावशाली ढंग से संगठन चला रहे हैं ऐसा नहीं दिखता। यही कारण है कि कहीं न कहीं संवाद हीनता की स्थिति पैदा हो रही है।
इसलिए हारे थे पिछला चुनाव
शर्मा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने वाले दीपक जोशी का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ता और नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के पीछे भी संवाद की कमी नजर आई है। इसी संवादहीनता की कमी के चलते पिछले विधानसभा चुनाव में हम हारे थे। 18 में कांग्रेस जीती नहीं थी, बल्कि हम हारे थे।अभी भी समय है पार्टी संगठन को कार्यकर्तायो की समस्या समझना चाहिए, उनसे संवाद करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS