सिवनी : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोरी की मौत, ओलावृष्टि से किसानों को लाखों का नुकसान

सिवनी। आज सुबह से ही मौसम ने मिजाज बदला है। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ सिवनी जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी फसल को नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। इस घटना के बालिका के परिजन शोक में डूबे हुए हैं।
ग्राम ढाना में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय शिवकुमारी की मौत हो गई इस घटना से गांव में शोक व्याप्त है। सिवनी के कुछ इलाक में किसान को ओलावृष्टि से लाखों का नुकसान हुआ है। किसानों को गेंहू, चना, मसूर, मटर, अरहर जैसी फसलों को नुकसान हुआ है।
प्रमुख रूप से नवीन पलारी, साठई, पिपरिया, कंडिपार, मैरा, अवसान, ढुटेरा, बिचुआ, डोकरराजी, लोपा, पांजरा, डूंगरिया, खापा बाजार, बरसला, चावरमारा, बगलई, अंजनिया, चंडी, खापा,, भीमगढ़, तखला, सागर, पलारी, चिरचिरा, सिंगोड़ी कंजई, गांव में ओलवृष्टि हुई है। इसके अलावा घंसौर आदि गांव में ओलावृष्टि होने से खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS