Earthquake In Seoni: भूकंप के झटकों से कांप उठी सिवनी, लोगों में डर का माहौल, लगातार 4 दिनों से महसूस हो रहे झटके

Earthquake In Seoni: भूकंप के झटकों से कांप उठी सिवनी, लोगों में डर का माहौल, लगातार 4 दिनों से महसूस हो रहे झटके
X
मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस होने में लोगों में डर का मौहाल है। लगातार 4 दिनों से महसूस हो रहे झटके को लेकर लोग बेहद दहशत में है। इतना ही नहीं 02 अक्टूबर एक साथ दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए।

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस होने में लोगों में डर का मौहाल है। लगातार 4 दिनों से महसूस हो रहे झटके को लेकर लोग बेहद दहशत में है। इतना ही नहीं 02 अक्टूबर एक साथ दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। बता दे कि ये झटके सुबह 07 बजकर 15 मिनिट और 07 बजकर 27 मिनिट परआए. जिसमे पहला झटका इतना जोरदार था कि गहरी नींद में सो रहे लोगों डर से पहले तो घर से भागे ओर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

2 अक्टूबर को 2 भूकंप के झटके से कांपी सिवनी

सिवनी में पिछले 4 दिनों से भूकंप के झटके महसूस हो रहे है। पहला झटका 29 सितंबर को महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की झटके की तीव्रता 2.9 दर्ज किया गया था। इसके बाद 30 सितंबर को 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 1 अक्टूबर को सिवनी में रिक्टर पर 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। आज 2 अक्टूबर को लगातार 2 भूकंप के झटके महसूस हुए सुबह 07:15 और 07:27 पर हुआ।

4 सालों से सिवनी में महसूस किए जा रहे झटके

इस विषय में भू वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा के बाद इस तरह के झटका बीते 4 सालों से सिवनी में महसूस किए जा रहे हैं। लेकिन 4 दिन से लगातार हो रहे झटके से लोगों में दहशत पैदा कर रही है। हालांकि गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जान हानि नहीं हुई। 11 सितंबर को भी शहर के कई हिस्सों में मामूली से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Tags

Next Story