इज्तिमा में सात सौ कर्मचारियों ने तीन घंटे में 390 एकड़ एरिया किया चकाचक

30 ट्रक, जेसीबी, कंटेनर से निकाला 80 टन कचरा
प्लॉस्टिक बॉटल के लिए अलग से लगाया प्लांट
इज्तिमा स्थल से जुड़ी सड़कों की कराई सफाई
भोपाल। ईंटखेड़ी मे हुए 4 दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा के समापन के तीन घंटे में नगर निगम के सात सौ सफाई कर्मचारियों ने 390 एकड़ एरिया को चकाचक कर दिया। जिसके लिए 20 ट्रक, जेसीबी और कंटेनर लगाए गए थे। इसके अलावा इज्तिमा स्थल के चारों ओर के प्रमुख सड़कों की भी साफ-सफाई कर दी गई है। पिछले चार दिनों में यहां से 80 टन कचरा एकत्रित कर डिस्पोज किया गया ह। इस आयोजन में दस लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा ह। सफाई के लिए 55 वाहन जिसमें 30 डंपर, 25 मैजिक और 4.5 क्यूबिक मीटर क्षमता के 25 कंटेनरों की व्यवस्था की गई।
इज्तिमा के सोमवार को समाप्ति के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभी जोन के करीब 700 सफाई कर्मचारियों ने 3 घंटे के रिकार्ड समय में 390 एकड़ के विशाल क्षेत्र की साफ-सफाई की और विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्र कर कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर भेजा गया ह। अमले ने ईंटखेड़ी इज्तिमा स्थल, कंट्रोल रूम, कार्यालय, फूड जोन, पंडालों की दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक साफ-सफाई कर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS