समूचे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, आज से राहत की उम्मीद, तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

भोपाल। समूचे मध्यप्रदेश में बीते तीन दिन से कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने आज से तापमान में बढ़ोत्तरी एवं ठंड से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। हालांकि अभी दो दिन और अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। अगले हफ्ते फिर बारिश की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से ठंड का एक और दौर आ सकता है। फिलहाल भोपाल-इंदौर समेत पूरा प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है। प्रदेश में कुछ जगहों पर पारा ढाई डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
यह है प्रदेश में ठंड की वजह
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर में जमकर बर्फबारी हो रही है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान से होते हुए आ रही हवाएं उत्तर की बर्फबारी के कारण ठंडी और नमी भरी हो जाती हैं। इससे मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पहली बार मध्यप्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है।
बारिश, ओलावृष्टि का एक दौर और
अभी भले ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी लेकिन अगले सप्ताह एक बार फिर मौसम बदल सकता है। इसकी वजह से आसमान में बादल छाएंगे और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बादलों के छंटते ही रात का तापमान गिर जाएगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS