रतलाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं समेत 15 पकड़ाए

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 8 महिलाओं सहित 7 युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस इलाके में देह व्यापार के संचालन की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
रतलाम के रिंगनोद थाना की पुलिस ने ग्राम ढोढर में देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। जावरा एसडीओपी रविन्द्र बिलवाल की मौजूदगी में बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस की टीम ने 8 महिलाओं समेत 15 लोगों को को ग्राम ढोढर से पकड़ा है। सभी पर देहव्यापार के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कोरोना महामारी को गंभीरता से लेते हुए लोगों को समझाईश दी गई। परइस बीच बार-बार पुलिस को ग्राम ढोढर में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। आज पुख्ता सूचना मिली, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। ग्राम ढोढर से 8 महिलाएं और 7 पुरुषों को देहव्यापार में लिप्त पाया गया। सभी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS