Sex Racket : किराए के मकान में चल रहा था धंधा, अचानक पहुंची पुलिस तो इस हालत में मिले महिला-पुरुष

रतलाम। शहर के बापू नगर इलाके में पुलिस ने बीती रात एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल छह महिलाओं और तीन पुरुषों को धर दबोचा।
सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई है। उनकी तलाश की जा रही है। यह सेक्स रैकेट किराये के मकान में चलाया जा रहा था।
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से इस आशय की सुचना मिली थी कि बापू नगर में रतलाम पब्लिक स्कुल के पास अनीता नामक एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार करवा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान की खोजबीन की और इस सूचना की तस्दीक हुई कि अनीता नामक महिला सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात इस मकान पर दबिश दी तो मकान के भीतर बने कमरों में महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। प्रारम्भिक पूछताछ में इन लोगो ने देहव्यापार में लिप्त होने की बात को कबूल किया।
पुलिस ने इस मामले में कुल आठ महिलाओं व तीन पुरुषों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर छह महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो महिलाएं अभी फरार है।
सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद प्रकरण में और आरोपी भी जोड़े जा सकते हैं। सेक्स रैकेट चलाने वाली अनीता सोनी ने किसका मकान किराये पर लिया था और मकान मालिक ने किरायेदार की सूचना सम्बंधित पुलिस थाने को दी थी या नहीं, यह भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS