थाना प्रभारी के होटल में सेक्स रैकेट, 6 लड़कियों समेत दर्जन भर लोग गिरफ्तार

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने 6 लड़के और 6 लड़कियों को बांगर स्थित मेपल्स ब्लू होटल से देर रात पकड़ा है। बताया जा रहा है कि एक ब्रोकर लड़कियों को दिल्ली से लेकर आया था। घटना स्थल पर 3 ग्राहक भी मौजूद थे। सभी पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसे एक बड़ा सेक्स रैकेट बताया जा रहा है। इस होटल की कई दफा पहले भी शिकायत मिल चुकी थी।
बांगर में स्थित मेपल्स ब्लू होटल में देर रात को सेक्स रैकेट गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ बीएनपी थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा ऐसा बताया गया है कि मेपल्स ब्लू होटल में शिकायत मिलने पर दबिश दी गई, जिसमें दर्जन भर युवक-युवतियों को अनैतिक कार्य में लिप्त पाया गया है। जिन पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक दलाल था जो कि दिल्ली से यहां लड़कियां लेकर आया था और उनसे सेक्स रैकेट चलवाया जाता है। वहीं तीन ग्राहकों को यहां से पकड़ा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पूर्व में यहां पर पुलिस दबिश दे चुकी है।
वहीं एक युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत भी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नाथ नामक व्यक्ति द्वारा किराए पर होटल लेकर चलाई जा रहा था, जिसके मालिक एक टीआई समेत 4 पार्टनर हैं। बताया जा रहा है कि कई दिनों से यहां पर अनैतिक कार्य किए जा रहे थे, जिसकी पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी। रात में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी गयी थी। इस होटल का नाम पूर्व में ओशो था जिसे बदलकर मेपल्स ब्लू कर दिया गया।
सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक दलाल सहित 6 लड़के और 6 लड़कियों को यहां पर अनैतिक कार्य में लिप्त पाया है, जिन पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS