पहली बार शनिदेव ने पहनी 5किलो चांदी की होलकर पगड़ी, सोलह शृंगार के साथ हुआ रुद्राभिषेक

पहली बार शनिदेव ने पहनी 5किलो चांदी की होलकर पगड़ी, सोलह शृंगार के साथ हुआ रुद्राभिषेक
X
देश भर में आज शनिदेव जयंती मनाई जा रहे है। इस खास मौके पर आज सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के जूनी इंदौर में अनोखा कार्यक्रम किया जाएगा ।

भोपाल : देश भर में आज शनिदेव जयंती मनाई जा रहे है। इस खास मौके पर आज सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के जूनी इंदौर में अनोखा कार्यक्रम किया गया । बता दें कि आज शनि देव का 16 श्रृंगार किया जायेगा। इसके साथ ही जूनी इंदौर में स्थित भगवान शनिदेव के प्राचीन मंदिर में शनि महाराज की प्रतिमा को पहली बार चांदी की होलकर पगड़ी पहनाई गई। आपको बता दें कि यह मंदिर भारत का पहला ऐसा मंदिर है जहां शनि महराज का 16 श्रंगार किया जाता है।

पहली बार शनि महराज को पहनाई गई चांदी की होलकर पगड़ी

ये खूबसूरत पगड़ी एक भक्त परिवार द्वारा उज्जैन में तैयार कराई गई है। इसका वजन सवा पांच किलो है। शनि विग्रह को शीतलता प्रदान करने के लिए ऋषिकेश से आई जड़ी- बूटी का लेप भी लगाया जाएगा। शनि मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार शनि जयंती पर भक्तों द्वारा 300 लीटर से ज्यादा तेल भगवान को अर्पित किया गया ।

धूम धाम के साथ हुआ शनिदेव का महा रुद्राभिषेक

अधिक जानकारी देते हुए शनि मंदिर के पुजारी पं. नीलेश तिवारी के मुताबिक शनि जयंती वट सावित्री अमावस्या शुक्रवार के दिन आई है। इसी दिन भगवान शनि देव का प्रकट्य उत्सव मनाया जाता है। प्राचीन शनि मंदिर जूनी इंदौर में 19 मई शुक्रवार को विद्वान वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा सुबह 5 बजे से भगवान का महारुद्राभिषेक किया जाएगा।

Tags

Next Story