जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए गौरव की बात: शेरपा अमिताभ कांत

इंदौर। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता संपूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय है। जहां हम भारत की वसुधैव कुटुम्बकम आधारित विकासपरक सोच एवं विभिन्न विकास क्षेत्रों विशेषकर हमारा तकनीकी आधारित विकास, डिजिटल परिवर्तन, सशक्त फार्मा सेक्टर, पर्यावरण आधारित जीवनशैली एवं विकास गतिविधियां आदि में भारत की क्षमताओं तथा गौरवशाली परंपरा, संस्कृति को वैश्विक स्वर प्रदान कर सकते हैं।
जी-20 शेरपा कांत प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के द्वितीय दिवस में इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में टाउन हॉल सत्र के दौरान उपस्थित प्रवासी भारतीय समुदाय के नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जी-20 समूह विकसित एवं विकासशील राष्ट्रों का विश्व का सबसे बड़ा समूह है। जी-20 के सदस्य मिलकर 85 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी, 75 प्रतिशत वैश्विक व्यापार, 90 प्रतिशत पेटेंट के प्रति उत्तरदायी है एवं विश्व की 60 प्रतिशत जनसंख्या इन देशों में निवासरत है। यह वैश्विक स्थिति जी-20 को महत्वपूर्ण बनाती है।
भारत में अनुभव को अप्रतिम बनाने में भागीदारी निभाएं-
जी-20 मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन शृंगला ने कहा कि जी-20 प्रतिनिधियों के भारत में अनुभव को अप्रतिम बनाने में सभी नागरिक भागीदारी निभाएं। इसके लिए विभिन्न आयोजन स्थलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैराथन, सेल्फ़ी विथ मान्यूमेन्ट आदि प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि यह कार्यक्रम 56 विभिन्न शहरों में किया जाएगा। आयोजन स्थल के शहरों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। साथ ही वहा की विशिष्टताओं से भी प्रतिनिधियों का परिचय कराने का अवसर प्राप्त होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS