शिवराज सरकार: मंत्रिमंडल का आज 'विस्तार ’ संभव

भोपाल। विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार बुधवार को संभव है। मंगलवार देर शाम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसी विषय को लेकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। सीएम शिवराज रात 8.45 बजे राजभवन पहुंचे। उनकी सिर्फ मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोिशश की जाएगी। अभी मंत्रिमंडल में सीएम सहित कुल 31 मंत्री हैं। 4 जगह खाली हैं। अभी तीन जगहों को भरने की ही खबर है। इन नामों पर बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुहर लगाकर गए हैं।
विंध्य व महाकौशल को मिलेगा प्रतिनिधित्व
इस संभािवत विस्तार में विंध्य को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। एक बार फिर से राजेंद्र शुक्ल मंत्रिमंडल में शािमल हो सकते हैं। वहीं, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन का नाम है। वे मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। मंत्रिमंडल में लोधी समाज को प्रतिनिधित्व देने फ़िलहाल दो नाम हैं। पहला,उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी का। दूसरा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भाई जालम सिंह पटेल का। इन दोनों में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS