शिवराज सरकार : मंत्रिमंडल विस्तार टला , फिलहाल नहीं बन पाई नामों पर सहमति

भोपाल। मध्यप्रेदश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर थी लेकिन इन्हें अभी कुछ समय के लिए विराम मिल गया है। देर रात तक मंत्रियों के नाम की चर्चा चलती रही लेकिन नामों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आज मंत्री मंडल का विस्तार संभव है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज अधिकृत कार्यक्रम जारी हो गया है ,जिसमें राजभवन का कोई समय नहीं तय किया गया है।
दोनों मुख्यमंत्री चौहान के करीबी हैं
आपको बातें दे कि विस्तार में मंत्रिमंडल में खाली चार पदों को भरा जाना है । जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में प्रदेश के विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड और मध्य भारत अंचल को एक-एक पद मिल सकता है। विंध्य अंचल से राजेंद्र शुक्ल और महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन काे मंत्री पद की शपथ दिलाना तय माना जा रहा है। ये दोनों मुख्यमंत्री चौहान के करीबी हैं।
वीडी शर्मा से चर्चा हुई
बुंदेलखंड से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने भतीजे राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में चाहती हैं। लोधी समाज काे साधने के उद्देश्य से भाजपा उन्हें मौका दे सकती है। राहुल पर बात न बनी तो इसी समाज के मलेहरा से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी को मौका दिया जा सकता है। मंत्री बनने की दौड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के भाई जालम सिंह पटेल और भोपाल के गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी भोपाल में ही थे। दोनों की मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से चर्चा हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS