मंत्री समूह को मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन के साथ शुरू हुआ शिवराज सरकार का पचमढ़ी चिंतन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रस्तुतिकरण - देखें वीडियो

मंत्री समूह को मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन के साथ शुरू हुआ शिवराज सरकार का पचमढ़ी चिंतन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रस्तुतिकरण - देखें वीडियो
X
अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बस में सवार होकर देर रात पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह 10 बजे से ही काम की शुरुआत कर दी। चौहान ने सबसे पहले मंत्रियों के समूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि किस तरह हमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सके। इसके बाद फिर से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रात: योगा कर अखबार पढ़े।

भोपाल। अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बस में सवार होकर देर रात पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह 10 बजे से ही काम की शुरुआत कर दी। चौहान ने वंदेमातरम गायन के बाद सबसे पहले मंत्रियों के समूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि किस तरह हमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सके। इसके बाद फिर से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रात: योगा कर अखबार पढ़े। फिलहाल इस समय पचमढ़ी में कन्या विवाह योजना पर चर्चा शुरू हो जाने की खबर है।



आधा घंटे तक योग के साथ शिवराज ने किए ट्वीट

मुख्यमंत्री चौहान ने आज सुबह की शुरुआत उनकी पचमढ़ी में वनों से आच्छादित प्राकृतिक वातावरण से भरपूर चारों ओर फैले असीम शांति के बीच योग में हुई। उन्होंने आधे घंटे से ज्यादा समय तक प्राकृतिक व रमणीक वातावरण में योग किए और सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किए। इसके बाद चिंतन बैठक की शुरुआत हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री अखबार पढ़ें और देश दुनिया की ताजा तरीन खबरों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखता है, मन व आत्मा को शांति मिलती है, योग करे और स्वस्थ रहें। मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि मां असतो सद्गमय....... ईश्वर से प्रार्थना है कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते कदम की प्रेरणा दे। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी का कल्याण करें।

26 एवं 27 मार्च के चिंतन शिविर में यह है सरकार का कार्यक्रम

* सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन से चिंतन शिविर की शुरुआत हो चुका है। इसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का प्रस्तुतिकरण हुआ।

* दोपहर 12 बजे लाड़ली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रस्तुतिरण एवं लाड़ली लक्ष्मी-2 पर चर्चा।

* दोपहर 12:30 बजे राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

* दोपहर 1 बजे सीएम राइज स्कूल के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

* दोपहर 2:30 बजे लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

* दोपहर 3 बजे जल-जीवन मिशन के क्रियान्वयन और सुप्रचारित करने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

* दोपहर 3:30 बजे अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।।

* सायं 4 बजे अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।।

* सायं 4:30 बजे ओबीसी और सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

* सायं 5 बजे प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

* सायं 5:30 बज सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

* सायं 6 बजे गोबर्धन योजना पर विचार हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

* सायं 6:30 बजे कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने हेतु समिति से चर्चा।

* सायं 7 बजे मुख्यमंत्री जी का संबोधन।

दूसरे दिन 27 मार्च का यह रहेगा कार्यक्रम

* सुबह 9 बजे दिनांक 3 से 11 जनवरी में विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रियान्‍वयन पर चर्चा।

* प्रातः 11 बजे विभागीय कार्यों, नवाचार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा।

* दोपहर 3 बजे प्रभार के जिलों से संबंधित विषयों पर चर्चा।

* रात 6.30 बजे मुख्‍यमंत्री जी का समापन उद्बोधन।

* रात 7:30 बजे मुख्‍यमंत्री जी द्वारा प्रेस ब्रीफ्रिंग।

Tags

Next Story