एक्शन मोड में शिवराज: श्योपुर के खाद्य अधिकारी भी सस्पेंड, बोले- काम के बदले दाम मांगने वाले होंगे नौकरी से बाहर

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्योपुर जिले की समीक्षा की। उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री राशन को लेकर कुछ जानकारी मांग रहे थे। उन्हें लगा कि जिला खाद्य अधिकारी ने गलत तथ्य और जानकारी प्रस्तुत किए है। उन्होंने कलेक्टर से राशन के बिंदु पर कई सवाल जवाब भी किए। चौहान ने कहा कि जाे काम के बदले दाम मांगे वे नौकरी से बाहर होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री अलीराजपुर एवं झाबुआ के खाद्य अधिकारी को भी सस्पेंड कर चुके हैं।
सही तरीके से राशन पहुंचे यह जवाबदारी
राशन के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों तक सही तरीके से राशन पहुंचे यह हमारी जवाबदारी है। इसी मामले में जिला खाद्य अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ही सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके पहले बताया गया कि श्योपुर जिले में राशन आपके ग्राम के तहत 4 गाड़ियां संचालित हैं।
गड़बड़ी करने वालों पर हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास जो शिकायतें हैं, उनमें उचित मूल्य , उनमें उचित मूल्य की दुकान नियमित नहीं खुल रहीं। कलेक्टर ने जवाब दिया कि राशन वितरण मामले में लापरवाही के मामले में 11 FIR की गई हैं। पेनाल्टी भी लगाई गई है। SSP ने बताया कि 11 FIR हुई, 4 लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं। CM ने सख्त लहजे में कहा कि बाकी पर भी कार्रवाई तीव्र गति से करो। इसको बहुत गंभीरता से लो। राशन में गड़बड़ करने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS