शिवराज-कमलनाथ ने एक दूसरे को याद दिलाए कन्याओं से जुड़े वादे, जानिए सवालों के साथ कीं क्या टिप्पणियां

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बीच सवाल पूछने का सिलसिला जारी है। दोनों ने आज कन्याओं से जुड़े वादे एक दूसरे को याद दिलाए। सवाल के साथ दोनों एक दूसरे को लेकर टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी के साथ पूछा यह सवाल
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मुझे पता है वह (कमलनाथ) सवालों से बचेंगे, लेकिन उनके चोट को आज पूरा मध्यप्रदेश देख रहा है। अब कांग्रेस में तो गजब की सिरफुटव्वल है। वो भावी CM भी बनते हैं। अवश्यं भावी मुख्यमंत्री भी बनते हैं, लेकिन साथ ही कहते हैं अभी कुछ तय नहीं है। एक अजूबा देखिए एक वीडियो में कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के सामने ही शपथ दिलाई जा रही है कि पिता मुख्यमंत्री बनेगा और बेटा सांसद बनेगा। यह मां, बेटे की पार्टी और पिता, पुत्र की पार्टी ना तो प्रदेश का भला कर सकती है ना देश का भला कर सकती है।
कमलनाथ जी आपने अपने वचन पत्र जो झूठ पत्र है ,में आपने वचन दिया था। संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासी खेल स्कूल खोले जाएंगे। क्या आपने एक भी संभागीय स्तर पर फिर स्कूल खोला... क्यों झूठ बोलते हो क्यों भ्रम फैलाते हो।
कमलनाथ ने पलटवार कर पूछा यह सवाल
कमलनाथ ने जवाबी ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज जी कल खजुराहो में एक बहन ने आप से सवाल पूछा था कि रोजगार दीजिए और पेंशन दीजिए, लेकिन आप मुंह मोड़ कर चले आए और अब भोपाल आकर महिला हित के बारे में मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। क्या यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा नहीं है?
पहले आप उस बहन के सवाल का जवाब दीजिए और उसके बाद जनता के सवाल का जवाब दीजिए कि आपने अपने वचन पत्र में घोषणा की थी कि 'लड़कियों को सैनिटरी उत्पाद तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक नई मुक्ता योजना के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे और शौचालयों का उन्नयन किया जाएगा।' यह सब क्यों नहीं किया शिवराज जी?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS