MP DA Hike : शिवराज ने खोला खजाना, सरकारी कर्मचारियों की भर दी झोली

MP DA Hike : मध्यप्रदेश में चुनावी साल में घोषणाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए खजाना खोल दिया है। सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा है कि अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी केन्द्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।
आपको बता दें कि घोषणा के अनुसार 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुडक़र मिलेगा, जो अगस्त से दिया जाएगा। सीएम शिवराज की घोषणा अनुसार 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतन दिया जाएगा।
सीएम शिवराज ने किया वीडियो जारी
सीएम शिवराज ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा है कि हमारी सरकार सदैवे से कर्मचारी हितेषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में भी हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी हम राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। इसी तारतम्य में हमने फैसला किया है कि केन्द्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से देंगे।
प्रदेश में 03 लाख सरकारी कर्मचारी
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 03 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी है। साल 2021 में कर्मचारियों की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 3 लाख 19 हजार 144 कर्मचारी है। सीएम शिवराज की इस घोषणा के बाद माना जा रहा है कि चुनावों में भाजपा को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS