शिवराज बोले कांग्रेस हक छीनने वाली और योजना बंद करने वाली पार्टी, वीडी बोले कांग्रेस ने घोटाले किए इसलिए लोकायुक्त से घबरा रहे

भोपाल। मुख्यमंत्री (cm) शिवराजसिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) और भाजपा (Bjp) प्रदेश अध्यक्ष (State president) व सांसद ( Member of Parliament) वीडी शर्मा (Vd sharma) ने मंगलवार को कांग्रेस (Congress) पर करारा हमला बोला। सीएम शिवराज ने जोबट ( Jobat) विधानसभा क्षेत्र (Assembly area) के उदयगढ़ में जनसभा के दौरान जनता को एक के बाद एक कांग्रेस की नाकामियां ( Failures) गिनाईं। शिवराज ने कहा कि भाजपा विकास (development) और जनकल्याण का काम करती है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीब आदिवासियों (scheduled tribe) का हक छीना है। 15 महीने मप्र में कमलनाथ सरकार (kamalnath govt.) रही। भाजपा ने जो योजनाएं आदिवासियों के लिए चालू की थीं, उन सभी योजनाओं (plans) को बंद (shut down) करने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस आदिवासियों के हक छीनने और जनहितैषी योजनाओं को बंद करने वाली पार्टी है।
तेंदूपत्ता बेंचने की जिम्मेदारी वन समितियों को दी जायेगी -
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और यहां की वन संपदा पर पहला हक आदिवासी भाईयों का है। उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि तेंदूपत्ता बेचने का काम सरकार नहीं करेगी, खरीदी के अधिकार वन समितियों को दिये जायेंगे और इसका मुनाफा भी इन्हीं समितियों को मिलेगा। जितनी भी वनोपज हैं, उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। जनजातीय भाई-बहनों पर छोटे-मोटे मुकदमें हैं, वह वापस लिए जायेंगे। जनजातीय युवाओं को ग्रामीण इंजीनियर बनाकर गांव में ही विकास कार्यों से जोड़ेंगे, ताकि उन्हें स्थानीय रोजगार मिल जाये।
घोटाले सामने आ रहे हैं, इसलिए लोकायुक्त से घबरा रही कांग्रेस : विष्णुदत्त शर्मा -
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने खंडवा लोकसभा के मूंदी में पत्रकारवार्ता को संबोधित में कहा है कि अब कांग्रेस के घोटाले उजागर हो रहे हैं, इसलिए कमलनाथ को लोकायुक्त से घबराहट हो रही है। वे लोकायुक्त को नकली बता रहे हैं। उनके मन में डर है कि कहीं अब उनकी बारी न आ जाए। कांग्रेस ने 15 माह प्रदेश में कुछ विकास के कार्य तो किए नहीं, सिर्फ तबादला कारोबार चलाया औैर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
भाजपा चुनाव को हल्के में नहीं लेती -
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनाव हो या उपचुनाव उसे हल्के में नहीं लेती हैं। हमारा पूरा संगठन चुनावी रणनीति में शामिल होता है। भाजपा बूथ से लेकर संगठन की मजबूती को लेकर काम करती है। हम बूथ को मजबूत करने के साथ आगे बढ़ते हैं। खंडवा लोकसभा चुनाव को भी हर बूथ पर जीतेगी।
सभी के प्रयासों से ही देश आगे बढ़ेगा -
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मूंदी में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित किया। शर्मा ने कहा है कि आज दुनिया में देश को मान-सम्मान और स्थान दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। वे हर माह मन की बात करके देश के ऐसे लोगों से बात करते हैं, जो काम तो अच्छे कर रहे हैं, लेकिन उनके काम सामने नहीं आ पाते। आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश सबके प्रयासों से ही आगे बढ़ेगा। इसके लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। देश में कोरोना जैसी महामारी आई। लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने उसकी वैक्सीन को इतने कम समय में तैयार करवाया वह और कोई नहीं कर सकता था। वैक्सीन बनने के बाद उसे लगवाने के लिए भी देशभर में मुहिम चलाई औैर यही कारण है कि आज देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सकी है। मप्र में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS