शिवराज बोले- मैंने खरीदा है, आप भी अपने खून-पसीने की कमाई से खरीदें तिरंगा ध्वज, फ्री बांटने पर की यह टिप्पणी

शिवराज बोले- मैंने खरीदा है, आप भी अपने खून-पसीने की कमाई से खरीदें तिरंगा ध्वज, फ्री बांटने पर की यह टिप्पणी
X
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के 10 नंबर मार्केट पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा खरीदा। उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने खरीद लिया है यदि आपने न लिया हो तो अपनी खून पसीने की कमाई से आप भी खरीदें। चौहान ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज है इस धरती का कर्ज है हमारे ऊपर। अगर कोई कहे कि फ्री में बांट देंगे। बेचने की बात कर रहा है, तो ये सब नादानियां है। हमें अपने खून पसीने की कमाई से अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा लेना चाहिए।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के 10 नंबर मार्केट पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा खरीदा। उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने खरीद लिया है यदि आपने न लिया हो तो अपनी खून पसीने की कमाई से आप भी खरीदें। चौहान ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज है इस धरती का कर्ज है हमारे ऊपर। अगर कोई कहे कि फ्री में बांट देंगे। बेचने की बात कर रहा है, तो ये सब नादानियां है। हमें अपने खून पसीने की कमाई से अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा लेना चाहिए।

राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान का प्रतीक है इसलिए कोई घर न छूटे। उन्होंने कहा कि इसी को हाथ में लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गाते हुए जाते थे। झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए। जान भले ही चली जाए लेकिन तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए। चौहान ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज इस धरती का हम पर कर्ज है। इसमें पैदा किया हुआ अन्न हम खाते हैं, इसमें बहने वाली नदियों का जल हम पीते हैं और उसी से बना हुआ खून हमारे शरीर में दौड़ रहा है। इसी धरती के पेड़ हमे ऑक्सीजन देते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भी जरूर हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिजिए और राष्ट्रध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कीजिए। मीडिया के मित्रों से भी मेरा निवेदन है, आपको भी तिरंगा जरूर खरीदना है और सेल्फी अपलोड करना है।




Tags

Next Story