शिवराज बोले- जो वादा किया था निभाया, जनता की सेवा और विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बालाघाट में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और जनसंख्या की उपलब्धता के अनुसार तुलसीराम, लालवर्रा, बरवेली को नगर परिषद बनाया जाएगा। लालवर्रा में नया बस स्टैंड भी बनाया जाएगा। लेंगे ढेंनी का नाम बदलकर तुलसीधाम और गोहर गोंदी का नाम आनंदपुर किया जाएगा। हम जो कहते हैं उस वादे को पूरा करते हैं। बालाघाट में मेडिकल कॉलेज बनाने का जो वादा किया था आज भूमिपूजन हो रहा है। जनता की सेवा और विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान बालाघाट में 268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने धार, मुरैना, भिण्ड और मंडला के मेडिकल कॉलेजों का भी वर्चुअली भूमिपूजन किया। बालाघाट में लॉ काॅलेज का भी भूमिपूजन किया गया।
249 करोड़ 63 लाख से बनेगा कॉलेज
249 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से मंडला में मेडिकल कॉलेज बनेगा। कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरी शंकर बिसेन, आयुष एवं जल संसाधन मंत्री रामकिशोर कांवरे (नानो), मध्यप्रदेश खनिज राज्य विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।
हाॅक फोर्स के 22 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
बालाघाट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। प्रमोशन पाने वाले 22 पुलिसकर्मियों में 8 आरक्षक से प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक से निरीक्षक बने। 22 अप्रैल 2023 को कदला के जंगल में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले 22 हॉक फोर्स के जवानों को सम्मानित किया। बैच लगाकर क्रम से पूर्व पदोन्नति दी। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने बहादुरी के साथ 14-14 लाख के इनामी नक्सलियों से लड़कर उन्हें ढेर करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया। प्रमोशन पाने वाले 22 पुलिसकर्मियों में - 8 आरक्षक से प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक से निरीक्षक बने।
1.42 करोड़ के 8 इनामी नक्सली मारे गए
सीएम ने कहा मप्र शांति का टापू बना है। नक्सलियों, डकैतों और माफिया पर शिकंजा कसा है। पिछले 1 वर्ष में 50 लाख रुपए के 5 इनामी नक्सली धराशायी कर दिए। पिछले 3 वर्षों में 1 करोड़ 42 लाख के 8 इनामी नक्सली मारे गए।
एक आतंकी गुटके मॉड्यूलर को ध्वस्त कर 4 विदेशी आतंकी गिरफ्तार किए गए। पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के 25 से अधिक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हजब उत तहरीर से जुड़े 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS