शिवराज ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र देखा, तारीफ में कही ये बात

शिवराज ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र देखा, तारीफ में कही ये बात
X
हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र का अवलोकन किया। शिवराज ने कहा कि हमारी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए किया गया यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। मन प्रसन्नता से भरा हुआ है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय और हमारे गायत्री परिवार ने अद्भुत प्रयास किया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार प्रातः देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि देव संस्कृति विवि भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का काम कर रहा है। इस दौरान विश्विद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने चौहान को सेंटर में रखे हुए ग्रंथों वेद,पुराणों के अनुवाद आदि, संस्कृति को सहेजने, संवारने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्विद्यालय के इस कार्य की प्रशंसा कर कहा कि हमारी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए किया गया यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा मन प्रसन्नता से भरा हुआ है, देव संस्कृति विश्वविद्यालय और हमारे गायत्री परिवार ने अद्भुत प्रयास किया है। भाषा, संस्कृति, परंपराएं, जीवन मूल्यों में समानता है और स्पष्ट रूप से यह दिखाई देता है, जो हमारी परंपराएं हैं वह किसी न किसी रूप में यहां प्रचलित है।

बाल्टिक देशों में दिख रहे भारतीय संस्कृति के पदचिन्ह

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाल्टिक देशों में भारतीय संस्कृति के पद चिन्ह स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। बाल्टिक सेंटर ने ना केवल उन देशों को जोड़ा है बल्कि, हमारी सामान परंपराएं, जीवन मूल्य, संस्कृति उसका अध्ययन करके उसको विश्व के सामने रखा है। बाल्टिक कंट्रीज में, यज्ञ हो, मंत्रों का जाप हो, कर्मकांड हो, इन प्रयासों से हम फिर से यशस्वी हुए हैं। वहां के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आते हैं, राजनेता भी आते हैं और गुरुदेव के आशीर्वाद से भारत और इन दो देशों को जोड़ने का जो प्रयास किया है। मैं उसका अभिनंदन करता हूं।

पुष्कर सिंह ने भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा

मुख्यमंत्री चौहान ने विवि में स्थित खादी ग्रामोद्योग स्वालंबन केंद्र का निरीक्षण भी किया। इसके बाद विवि परिसर में स्थित माता भगवती गौशाला का निरीक्षण किया और गौमाता को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री चौहान से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विवि परिसर में भेंट की। धामी ने शिवराज को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। शिवराज ने धामी को आदिशंकराचार्य का चित्र एवं सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की।

Tags

Next Story