Shivraj targeted nitish kumar: नीतीश कुमार पर भड़के शिवराज, कहा ऐसे मुख्यमंत्री को तो.....

Shivraj targeted nitish kumar: भोपाल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में उनकी चौतरफा विरोध हो रहा है। इंडिया गठबंधन को छोड़कर, बीजेपी नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, जो इस तरह से बहन-बेटियों को बेइज्जत करे, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा।
इंडी गठबंधन क्यों नहीं कर रहा है नीतीश का विरोध
शिवराज ने कहा कि इंडी, गठबंधन नहीं है दलदल है। कोई सनातन धर्म को गाली देता है, कोई सनातन धर्म को खत्म करने की बात करता है, डेंगू मलेरिया और पता नहीं क्या-क्या बता देता है।अलग-अलग लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं। ये तो पूरे देश को तबाह कर देंगे। इनमें कोई ताल-मेल और सामंजस्य नहीं है। कमलनाथ तो अखिलेश-वखिलेश कहते हैं। तब वह कहते हैं कांग्रेस से ज्यादा चालू, धोखेबाज कोई पार्टी नहीं है।
एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा
कांग्रेस के लोग कई बार मजाक उड़ाते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कहते हैं, "मुख्यमंत्री नाटक करता है।" आप बताओ कन्याओं का पूजन और बहन का सम्मान नाटक-नौटंकी है क्या..? कांग्रेस का जिनसे गठबंधन है नीतीश कुमार विधानसभा में मेरी बहनों के बारे में कितनी टिप्पणी की; अमर्यादित, अश्लील जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।आज तक कांग्रेस ने नीतीश की टिप्पणियों का विरोध नहीं किया। ये वो धरती है जहां एक द्रोपदी जी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था और एक वंश का विनाश कर दिया गया था; यहां तो मेरी सभी माताओ-बहनों का अपमान हुआ है। मेरे लिए मेरी बहने देवियां है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS