MP Poliitcs : शिवराज ने कसा कांग्रेस पर तंज, कमलनाथ की उम्र और प्रियंका के दौरे पर कही यह बात

MP Poliitcs : शिवराज ने कसा कांग्रेस पर तंज, कमलनाथ की उम्र और प्रियंका के दौरे पर कही यह बात
X
चुनाव के नज़दीक आते ही सभी पार्टियां अपने-अपने प्रचार को तूल दे रही हैं। इसके चलते सीएम शिवराज आज सिंगरौली में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे।

सिंगरौली। चुनाव के नज़दीक आते ही सभी पार्टियां अपने-अपने प्रचार को तूल दे रही हैं। इसके चलते सीएम शिवराज आज सिंगरौली में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा मे उन्होंने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर बयानबाजी की। उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किए हैं। शिवराज ने इंडी गठबंधन और अखिलेश यादव के बयान पर भी कांग्रेस को घेरा है। साथ ही कमलनाथ की उम्र पर भी तंज कसा है।

पूछना चाहते हैं सवाल

सीएम शिवराज का कहना है कि आज प्रियंका जी मध्य प्रदेश आ रही हैं, मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं। इंडी गठबंधन बना, जिसमें सपा भी है आप भी है दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती यह आपस में ही लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव जी ने कल कहा कांग्रेस तो चालू पार्टी है। यह लोगों को ठगती है इस पर भरोसा करके हमने गलती की, यह सपा के मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, वो कह रहे हैं कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव जी यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। शिवराज ने कमलनाथ की उम्र पर संदेह होने की बात कहते हुए कहा कि राहुल गांधी को कमलनाथ ने झूठ बता दिया कि 72 साल मेरी उम्र है। अखिलेश यादव जी कह रहे हैं कि वे 80 साल के आदमी है। अब कमलनाथ जी सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है?

क्या किया था तुमने

मैं तो एक ही सवाल पूछना चाहता हूं, प्रियंका जी आप कहते हैं कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो पीएम और सीएम किसान सम्मन निधि दे रहे हैं, हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम 0% ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। तुमने क्या किया था ? जब तुम्हारी सरकार आई तो वादा खिलाफी की, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इसके साथ ही परिहास करते हुए वे बोले प्रियंका जी झूठ बोले कौआ काटे....। लेकिन श्रीमती प्रियंका गांधी जी जवाब दें... कि कांग्रेस ऐसा दलदल क्यों बन गई है जिसमें इंडी गठबंधन ही धंस गया। जब कोई पार्टी आप पर भरोसा नहीं कर रही है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा।

खोल देती हैं झूठ कहने की दुकान

इसके साथ ही शिवराज ने प्रियंका गांधी द्वारा झूठ कहने की दुकान खोल देने की बात कही। उन्होंने कहा मैडम... प्रियंका गांधी जी, आप जब मध्यप्रदेश आती हो तो झूठ की दुकान खोल देती हो। पिछली बार आपने झूठ बोला कि मध्य प्रदेश में 3 साल में केवल 21 नौकरियां मिली। अब झूठ बोले कौवा काटे। इतना झूठ तो मत बोले 50000 तो मैंने ही नियुक्ति पत्र बांटे हैं।

Tags

Next Story