भोपाल की सबसे हाइटेक बिल्डिंग में हुआ प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति कार्यालय का उद्घाटन

भोपाल की सबसे हाइटेक बिल्डिंग में हुआ प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति कार्यालय का उद्घाटन
X
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एडी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कडी में मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

MP BJP Office : मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एडी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कडी में मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

रविवार को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वैदिक मंत्रों के साथ किया। आपको बता दें कि भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का कर्यालय भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में बने बंसल वन की बिल्डिंग में बनाया गया है। बीजेपी के इस कार्यालय में इलेक्शन वार रूम तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेप अपने इस नवीन कार्यालय में मीडिया सेंटर और आईटी सेंटर का निर्माण कर सकती है ।

नवीन कार्यालय से होगा बीजेपी को फायदा

आपको बता दें कि बीजेपी यह कार्यालय प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास बनाया गया है, जिसका फायदा भाजपा नेताओं को होगा, लेकिन आम लोगों के लिए भाजपा का यह ऑफिस पहुंच से दूर होगा, क्योंकि बंसल वन की बिल्डिंग काफी हाईटेक सिक्योरिटी के साथ बनाया गया है, ऐसे में आम लोगों को भाजपा के नवीन में जाने के लिए हाई सिक्योरिटी से गुजरना होगा।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी युद्ध स्तर पर चुनावी अभियान में जुटी हुई है। बीती रात भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी बैष्णव राजधानी भोपाल पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने चुनाव प्रबंधन समीति की बैठक ली थी।

Tags

Next Story