शिवराज आज दिन भर रहेंगे मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ, वृक्षारोपण के साथ शुरुआत, मैराथन बैठकों के साथ केबिनेट भी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आज मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भोपाल में हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सभी के साथ वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री को हर रोज वृक्ष लगाते 2 साल पुरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम भी आयाेजित हुआ। सभी मंत्री आज रात तक मुख्यमंत्री के साथ ही रहेंगे। मैराथन बैठकें होंगी, इसके साथ राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी।
मंत्री देंगे विभागों का प्रजेंटेशन
मंत्रियों को अपने विभागों का प्रजेंटेशन करना होगा,तो वहीं उन्हें यह बताना होगा कि उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति क्या है। सीएम बैठक के उपरांत शाम को मंत्रालय में होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम विकास यात्राओं की भी समीक्षा कर सकते है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुुदत्त शर्मा के अलावा कुछ विधायकों को भी बुलाया गया है। पौधारोपण के बाद सीएम आवास में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। यह बैठक शाम 4 बजे से लगातार चलेगी। इसके बाद सभी मंत्रियों को मंत्रालय पहुंचना होगा,जहां शाम 6 बजे से मंत्रिमण्डल की बैठक प्रस्तावित है।
मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा भी संभव
सीएम हाउस में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री मंत्रियों से वन टू वन चर्चा करेंगे और उनसे अपने-अपने मंत्रालय की योजनाओं और कार्यवाई के परफॉर्मेंस पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देने को कहा जाएगा। प्रेजेंटेंशन के उपरांत सीएम मंत्रियों को उनके विभाग की कमजोर कड़ी के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनसे कमियों को कैसे दूर किया जाए, इसके बारे में जानकारी दी जाएंगी। जानकारों की माने तो बैठक में बीजेपी संगठन से भी जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे। जिनकी मौजूदगी में प्रदेश में सरकार के कुछ मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर मंथन किया जायेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मंथन के आधार पर ही जल्द ही निकट भविष्य में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल भी किया जा सकता है।
इसलिए आज की बैठक अहम
राजधानी में होने वाली इस बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है कि सीएम ने विकास यात्राओं के बीच मेें सभी मंत्रियों को बैठक में हर हाल में मौजूद रहने के लिए निर्देशित किया है। क्योंकि प्रदेश में विकास यात्राओं 24 फरवरी तक जारी रहनी है,जिसमें सरकार के सभी मंत्री अपने -अपने प्रभार वाले जिलों में सक्रिय है। सूत्रों की माने तो बैठक में कुछ ऐसे विधायकों को भी बुलाया गया है,जिनके क्षेत्र में विकास यात्राओं के दौरान विरोधी स्वर सुनाई पड़े थे। इनके अलावा ऐसे भी विधायक इस बैठक में मौजूद रहेंगे,जिनकी परफार्मेंस उनके क्षेत्रों में लगातार गिर रही है,जिससे भाजपा संगठन चिंता में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS