पांच नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती में भाजपा को झटका: मुरैना, रीवा, कटनी में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, देवास-रतलाम में भाजपा को लीड

भोपाल। मध्यप्रदेश के पांच नगर निगमों के लिए हो रही दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा तीन नगर निगमों मुरैना, रीवा और कटनी में भाजपा पिछड़ गई है और कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। भाजपा देवास और रतलाम में ही आगे है। रतलाम में भी भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। इन प्रारंभिक रुझाने से भाजपा की पेशानी में बल पड़ गए है जबिक कांग्रेस जश्न की मुद्रा में है। इन चुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव में लगी हुई है।
कटनी ने हैरत में डाला
कटनी में सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा की बागी प्रत्याशी प्रीति सूरी ने पहले भाजपा प्रत्याशी ज्योति पर बढ़त बनाई थी। इसके बाद भाजपा की ज्योति आगे हुईं और अब कांग्रेस के लीड लने की खबर है। कटनी की तीन विधानसभा सीटें खजुराहो लोकसभा में हैं। खजुराहो से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं।
मुरैना, रीवा में कांग्रेस को बढ़त
मुरैना और रीवा में कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रारंभ से बढ़त बना रखी है। रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा की लीड 9 हजार तक पहुंच गई है। मुरैना भी कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी 6000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यह क्षेत्र केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है।
देवास, रतलाम में भाजपा आगे
देवास एवं रतलाम में भाजपा ने प्रारंभ से बढ़त बना रखी है लेकिन रतलाम में कांग्रेस द्वारा भाजपा को कड़ी टक्कर दी जा रही है। रतलाम में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल तीसरे राउंड के बाद 1600 से ज्यादा वोट से आगे हैं। अर्थात कांग्रेस मुकाबले में है। देवास ही ऐसा नगर निगम है जहां भाजपा ने निर्णायक बढ़त ले रखी है। देवास में भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल लगभग 20 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS