विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को झटका, कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को झटका, कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी
X
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला जारी है। नेताओं के साथ साथ अब पार्टी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों की डोर थामने लगे है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की खरगोन विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। यहां 55 कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामा है।

Khargon News : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला जारी है। नेताओं के साथ साथ अब पार्टी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों की डोर थामने लगे है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की खरगोन विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। यहां 55 कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामा है।

जानकारी के अनुसार खरगोन में 55 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ली है। सभी को पार्टी की सदस्यता आंबेडकर भवन में बीएसपी के प्रदेश प्रभारी रमेश डाबर ने दिलाई। दरअसल, खरगोन में बीएसपी कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें खरगोन और कसरावद के करीब 55 कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बीएसपी का दामन थामा।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बीएसपी ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में उनके बिना कोई भी पार्टी सरकार नहंी बना सकती है। बीएसपी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई थी। बीएसपी प्रदेश प्रभारी रमेश डाबर ने कहा है कि पूरे देश में तीसरे विकल्प को लेकर केवल बीएसपी ही बची है। मप्र में भी बीएसपी ही एक विकल्प है। बीएसपी के बिना किसी की भी सरकार नहीं बन सकती है।

Tags

Next Story