MP Crime : पैसों के लिए गले के आरपार की गोली, पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP Crime : पैसों के लिए गले के आरपार की गोली, पुलिस ने किया मामला दर्ज
X
पैसों के कारण अधिकतर विवाद हुआ करते हैं। कई बार तो लोगों की जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक मामला गुना में भी सामने आया।

गुना। पैसों के कारण अधिकतर विवाद हुआ करते हैं। कई बार तो लोगों की जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक मामला गुना में भी सामने आया। इसमें व्यक्ति की मौत तो नहीं हुई लेकिन मरते मरते बचा ज़रूर है। दरअल जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गुना के रहने वाले एक युवक को लेनदेन के चलते गोली मारी गई है। गोली युवक के गले के आर-पार निकल गई है। आरोपी का नाम धनराम धाकड़ बताया जा रहा है। जो गोली मारने के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। विवाद आरोन थाना क्षेत्र के हाट बरखेडा में फीडर के पास की बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Tags

Next Story