Khargone news : नगर भ्रमण पर सिद्धनाथ महादेव, भक्तों का लगा तांता

खरगोन। खरगोन में आज भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर का शिवडोला नगर भ्रमण के लिए निकला। इस शिवडोले के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जमा हो गई। दिन भर में लघभग तीन लाख लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन किए। मंदिर परिसर में सुबह साढ़े दस बजे से महा आरती के बाद शिवडोला निकला था। यह रात के करीब एक बजे तक शहर में चार किलोमीटर तक भ्रमण करके मंदिर परिसर पहुंचेगा। भादौ की दूज पर 55 वें शिवडोले को लेकर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। साथ ही कलेक्टर ने आज शहर में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।
एक नज़र व्यवस्था पर
सिद्धनाथ महादेव की शाही सवारी में 21 झांकी, सात अखाड़े, 12 नृत्य दल,10 ढोल ताशा दल,दो नगाड़ा पार्टी और डीजे आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा शहर में 100 से अधिक सेवा स्टॉल भी लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से भोजन सहित जल पान की व्यवस्था की गई है। साथ ही शिवडोले में सुरक्षा के मद्देनज़र खरगोन के आलावा आसपास के 7 जिलो से अतिरिक्त पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। एसपी धर्मवीर सिंह खुद कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी पर नज़र रखे हुए हैं। इस मौके पर श्रदालुओ के सैलाब के बीच सांसद गजेन्द्र सिह पटेल, विधायक रवि जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी शिव डोले की महाआरती सहित चल समारोह में शामिल हुए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS