Simi Members on Hunger Strike : फिर भूख हड़ताल पर बैठे सिमी आतंकी, जेल ब्रेक की है साजिश

Simi Members on Hunger Strike : फिर भूख हड़ताल पर बैठे सिमी आतंकी, जेल ब्रेक की है साजिश
X
राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद हाई सिक्योरिटी के अंदर चार हार्डकोर कैदी 4 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। चारों सिमी की आतंकियों को साल 2017 में आजीवन सजा हो चुकी है।

भोपाल। राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद हाई सिक्योरिटी के अंदर चार हार्डकोर कैदी 4 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। चारों सिमी की आतंकियों को साल 2017 में आजीवन सजा हो चुकी है। कैदियों की मांगों लेकर जेल प्रबंधन ने साफ इंकार कर दिया है। कैदियों की मांगे पूरी नहीं की जा सकती है। क्योंकि, यह जेल की सुरक्षा का मामला है। इन कैदियों ने घड़ी मांगी है और लाइबेरी में काम के साथ न्यूज पेपर भी चाहिए। जेल प्रबंधन से सामूहिक नमाज, मुलाकात के दौरान टोपी नहीं पहनने के अलावा मुलाकात के दौरान लिखकर ले जाने की अनुमति मांगी गई है। जेल की सूचना बाहर जाने से प्रबंधन को अंशाका है कि कैदी जेल ब्रेक की कोशिश कर सकते हैं। राकेश भांगरे, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल भोपाल ने कहा कि कैदियों की मांगों को लेकर डीजी आफिस को जानकारी दी है। सभी मांगे पूरी नहीं की जा सकती है। जेल प्रबंध ने फैसला किया है कि इससे सुरक्षा में खतरा हो सकता है। इसलिए कैदियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। पहले भी कई बार कोशिश कर चुके हैं।

पहले फैजल और कामरान हड़ताल पर बैठे

हाई सिक्योरिटी अंदर जेल में बंद होने के बाद अवैधानिक मांगों को लेकर हड़ताल 14 सितंबर से शुरू कर दी थी। 2 दिन बाद 16 सितंबर को जेल प्रबंधन को भूख हड़ताल की जानकारी मिली इसके बाद कैदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। कमरुद्दीन पुत्र चांद मोहम्मद नागौरी मोहल्ला उज्जैन को साल 2017 में आजीवन सजा सुनाई गई थी शिवली पुत्र करीम केरल निवासी को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों िसमी संगठन से जुड़े हुए थे। खास बात है कि आंतकियों को मांगों के लिए भड़काने के पीछे अबू फैजल और कामरान है। इन दोनों ने पहले भूख हड़ताल शुरू की थी।

Tags

Next Story