सैकड़ों गायों के मिले कंकाल, लोगों ने किया हंगामा, शासन करेगा जांच

भोपाल। भोपाल के बैरसिया में गौ शाला में सैकड़ों गायों के कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ऐसे में राजधानी में सियासत भी गर्मा गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावार हो गई है। रविवार को गौशाला में बने कुएं में 20 गायों के शव मिले। इसके साथ ही आसपास की जमीन पर सैकड़ों गायों के कंकाल मिले। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में आसपास के लोग इक्ट्ठे हो गए, और गौशाला संचालक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गौशाला का संचालन निर्मला देवी शांडिल्य द्वारा पिछले बीस सालों से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत रविवार को हुई है।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर: सूचना मिलते ही कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित जिला प्रशसान की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संखाय में पुलिस बल मौजूद रहा। लोगों का कहना है कि पखवाड़े भर में बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। प्रशासन की टीम गायों के शव की गिनाई की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि गौशाला का संचालन फिलहाल प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। मामले की जांच कराई जाएगी। गायों की मौत का कारण जानने के लिए कुछ गायों के शवों का परीक्षण भी कराया जाएगा।
गौशाला में 250 गायें: फलिहाल गौशाला में 250 के आसपास गाय है। राज्यसभा सासंद और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कई वर्षों से भाजपा नेता शांडिल्य द्वारा संचालित गौशाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था। आज लगभग 500 से अधिक गाय मृत पाई गईं। दिग्विजय ने मांग की है कि इस गौशाला के संचालक मंडल पर गौ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण केदार सिंह मंडलोई ने बताया कि निर्मला पहले भाजपा में रही होंगी। पिछले 10 साल से न तो भाजपा की प्राथमिक और न ही सक्रिय सदस्य हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS