MP News : शुरू हुई स्काई सफारी, पचमढ़ी में दिखाई जाएंगी आकाशीय गतिविधियां

नर्मदापुरम। आकाश के गूढ़ रहस्यों को जानने के लिए एवं आम जनता को खगोल विज्ञान से अवगत कराने के लिए पचमढ़ी के राजेंद्रगिरी में स्काई सफारी चालू की गई है। अब तक यहां आए सैलानी जंगल सफारी के माध्यम से जानवरों को देखा करते हैं। लेकिन अबसे यहां नाइट सफारी भी शुरू की गई है। जिसमें सभी को आकाशीय गतिविधियों को दिखाया जाएगा। यहां आधुनिक मशीन एवं टेलिस्कोप से तारों एवं ग्रहों को दिखाकर खगोलीय जानकारी दी जाएगी।
आकाश के गूढ़ रहस्यों को जानने के लिए एवं आम लोगों को खगोल विज्ञान से अवगत कराने हेतु, पचमढ़ी के राजेंद्रगिरी में स्काई सफारी नामक पहल चालू करी गई है। पचमढ़ी में स्काई सफारी टीम का गठन करके राजेंद्रगिरी पर शाम सात बजे के बाद विविध खगोलीय गतिविधियों द्वारा लोगों को आकाश के रहस्यों के विषय में अवगत कराया जा रहा है। यहां दूरबीन द्वारा बृहस्पति के चंद्रमा, शनि के छल्ले, प्लीयडीज (कृतिका) तारों का समूह, एंड्रोमेडा आकाशगंगा आदि दिखाए जाना मुख्य आकर्।ण का केंद्र हैं। यहां पर कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री से की जाती है जिसमे आकाश से जुड़े तथ्य होते हैं। इसके बाद एक्सपर्ट द्वारा लेजर एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से लोगों को एस्ट्रोनॉमी करवाई जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS