गुना में किसान दंपति पर हुई बर्बरता के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध, जंगलराज रिटर्न के लगे नारे

गुना में किसान दंपति पर हुई बर्बरता के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध, जंगलराज रिटर्न के लगे नारे
X
मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। गुना में पुलिस द्वारा दलित परिवार के लोगों के साथ सख्ती बरतते हुए उनके साथ में हुई मारपीट व प्रदेश में बढ़ते अपराधों एवं भू माफियाओं के बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रतलाम जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया। गुना में पुलिस द्वारा दलित परिवार के लोगों के साथ सख्ती बरतते हुए उनके साथ में हुई मारपीट व प्रदेश में बढ़ते अपराधों एवं भू माफियाओं के बढ़ते अत्याचार के खिलाफ आज पुतला दहन किया गया।

शहर के कोर्ट चौराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन भी किया।मौके पर पुलिस अमला भी मौजूद था लेकिन वे सिर्फ मूकदर्शक बनकर पुतला दहन होते देखते रहे। पुलिस ने पुतला दहन को रोकने की कोशिश तक नहीं की।

नरसिंहपुर में भी प्रदर्शन

गुना में हुए किसानों के साथ बर्बरता को लेकर नरसिंहपुर यूथ कांग्रेस और जिला कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने सिंधिया मुर्दाबाद और शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही राहुल गांधी जिंदाबाद के भी नारे लगाए। इस दौरान पुतला जलाते समय पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हुई।

जंगलराज रिटर्न के लगे नारे

राजगढ़ में भी युवा कांग्रेस ने शिवराज का पुतला दहन किया। गुना में हुई घटना का विरोध करते हुए शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। राजगढ़ के कई इलाकों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Tags

Next Story