Great SAVE : बीना रेलवे स्टेशन पर जवानों ने बचाई महिला यात्री की जान, घटना cctv कैमरे में कैद

Great SAVE : बीना रेलवे स्टेशन पर जवानों ने बचाई महिला यात्री की जान, घटना cctv कैमरे में कैद
X
जीआरपी जवानों की सतर्कता से एक महिला यात्री की जान बच गई। जो चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी और पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में जा फंसी।

बीना। दरअसल बीना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवानों की सतर्कता से एक महिला यात्री की जान बच गई। जो चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी और पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में जा फंसी। स्टेशन पर मौजूद जवानों ने दौड़कर महिला को तुरंत सुरक्षित निकाला। यह सारा वाकया स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी अनुसार महिला यात्री आयशा खान निवासी भोपाल जो बीना से भोपाल जाने के लिए चलती मेमू ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी तभी उनका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा फांसी। महिला यात्री को घिसटते देख स्टेशन पर मौजूद जीआरपी जवान जितेंद्र सिंह एवं ऋषि ने दौड़ लगा दी और महिला यात्री को मौत के मुंह से सुरक्षित निकाल लिया। वही स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटन कैद हो गई।

Tags

Next Story