MP Chunav 2023: सपा ने CM शिवराज के खिलाफ किया प्रत्याशी का ऐलान, 5वीं लिस्ट में बदले इतने उम्मीदवार

MP Chunav 2023: सपा ने CM शिवराज के खिलाफ किया प्रत्याशी का ऐलान, 5वीं लिस्ट में बदले इतने उम्मीदवार
X
समाजवादी पार्टी ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से वैराग्यानंद जी महाराज यानी मिर्ची बाबा को मैदान में उतारा है। ये सीट CM शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट है. कांग्रेस ने यहां से TV एक्टर विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है।

Samajwadi Party Candidate Fifth List for MP Election 2023भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को पांचवी लिस्ट जारी कर राज्य की हॉट सीट बुधनी के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है. पार्टी ने पांचवी लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसके अलावा पुरानी लिस्ट में सामने आए 5 सीटों के प्रत्याशियों के नाम में बदलाव किया है।

CM शिवराज के खिलाफ मिर्ची बाबा

समाजवादी पार्टी ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से वैराग्यानंद जी महाराज यानी मिर्ची बाबा को मैदान में उतारा है। ये सीट CM शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट है. कांग्रेस ने यहां से TV एक्टर विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि हाल ही में मिर्ची बाबा ने यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। मिर्ची बाबा कई दिनों रेप के आरोप में जेल में बंद थे। उनके खिलाफ आरोप साबित नहीं होने पर वे बाहर आए हैं।

एमपी चुनाव के लिए सपा की पांचवी लिस्ट जारी

1. देवसर (sc) से डॉ. सुषमा प्रजापति

2. आष्टा से अम्बाराम मालवीय

3. सतना से हाजी मोइन खान

4. अमरपाटन से बालकृष्ण यादव

5. पवई से रजनी यादव

6. रैगांव (sc) से इन्दल प्रसाद प्रजापति, पूर्व सी.ई.ओ.

7. कोतमा से विनोद सिंह बघेल, रिटायर्ड IAS

8. भितरवार से संत राजेश गिरी महाराज

9. जबलपुर केंट से देवेन्द्र यादव

10. जबलपुर उत्तर मध्य से रंजना कुर्मी

11. आगर मालवा से कैलास मालवीय

12. अम्बाह (sc) से अनीता सिंह चौधरी

13. मुरैना से राकेश कुशवाहा

14. बहोरीबंद से शंकर महतो लोधी

15. दमोह से द्रगपाल सिंह लोधी

16. मेहगांव से बृजमोहन शर्मा

17. बड़ामलहारा से मोतीलाल यादव उर्फ भइयन

18. जयसिंहनगर (ST) से कौशलेश कुमार बैगा

19. जैतपुर (ST) से विशेसर सिंह पाव

20. पिछोर से राजीव यादव

21. शमशाबाद से शिशुपाल यादव

22. महाराजपुर से अजय दौलत तिवारी

23. विजय राघवगढ़ से राममिलन विश्वकर्मा

24. भिण्ड से रविसेन जैन

25. बुधनी से वैराग्यानंद जी महाराज (मिर्ची बाबा)

26. अटेर से मुन्ना सिंह भदौरिया,

27. बरगी से आशीष मिश्रा

28. टीकमगढ़ से संजय यादव (शीलू)

29. बीना (SC) से दीपक अहिरवार

30. नरेला से शमशुल हसन

31. सेवड़ा से देवेन्द्र चौहान

32. ग्वालियर ग्रामीण से राजेश यादव

33. सिरोंज से असलम गौरी

34. मुलताई से कृपाल सिंह सिसोदिया

35. सैलाना से भूरी सिंघाड़

Tags

Next Story