MP Election 2023 : इन 14 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानिए क्यों?

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावो को लेकर भाजपा-कांग्रेस लगभग अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। वही प्रत्याशी भी अब वोटरों को लुभाने के लिए चुनावी अभियान में जुट गए है। तो वही कई नेताओं को टिकट नहीं मिलने के चलते अपनी नाराजगी पार्टी को महसूस कराने में जुटे है। जिसके चलते पार्टी नेताओं की नाराजगी राजनैतिक दलों को भारी पड़ सकती है।
प्रदेश की 14 विधानसभा सीटे ऐसी है जहां भाजपा-कांग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। और ये नुकसान बागी अन्य दलों से मिलकर पहुंचा सकते है। बता दंे की ये सभी सीटें यूपी से सटी हुई है। इन सीटों पर खास तौर पर सपा और बसपा भाजपा-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है। क्योकि इन सीटों पर सपा और बसपा का काफी प्रभाव रहता आया है। बीते सालों के चुनावों में इन सीटों पर सपा और बसपा को करीब 50 फीसदी वोट मिलते आए है। इस बार भी इन सीटों पर तीसरा मोर्चा सक्रिय होता नजर आ रहा है। जिसके चलते माना जा रहा है कि भाजपा-कांग्रेस को नुकसान होने की संभावना तेज हो गई है।
जानिए क्या है 14 सीटों का समीकरण
साल 2018 की बात करे तो इन 14 सीटों पर तीसरा मोर्चा यानी सपा और बसपा ने दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया था। इन सीटों पर सपा और बसपा को 20 से 50 प्रतिशत वोट मिले थे। बात करते है जतारा सीट की, जतारा सीट पर साल 2018 के विधानसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे को करीब 35 प्रतिशत वोट मिले थे। वही गुढ़ में 25, अमरवाड़ा में 35 , पृथ्वीपुर में 31 प्रतिशत वोट मिले थे। बिजावर में तो तीसरे मोर्च को जीत मिली थी। वही पथरिया सीट से सपा से चुनाव लड़ी रामबाई परिहार ने चुनावों में जीत हासिल की थी। राम बाई को यहां से 46 फीसदी वोट मिले थे। इसी प्रकार भिंड में बसपा ने 46 प्रतिशत वोट, पोहरी में 32, सबलगढ़ में 29 और जौरा में 25 फीसदी वोट बैंक पर कब्जा जमाया था।
सपा-बसपा ने उतारे उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बसपा-बसपा ने कमर कस ली है। दोनों दलों ने इन सीटों पर लगभग अपने उम्मीदवार उतार दिए है। दोनों दल अकेले चुनावी मैदान में है। हालांकि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात सामने आए थी, लेकिन दोनों दलों के लिए गठबंधन नहीं हो सका। ऐसे में सपा-बसपा दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS