5 जिलों के एसपी को मिली राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी, डी घेरे के अंदर किसी को नहीं मिलेगी अनुमति

भोपाल - मध्य प्रदेश में कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर रही है। इस यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएचक्यू ने 5 जिलों के एसपी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा जोनल आईजी भी निगरानी करेंगे। यात्रा के दौरान जेड प्लस की सुरक्षा के साथ ही पुलिस का भी डी घेरा बनाया जाएगा। इसमें किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
इस यात्रा के संबंध में पुलिस के नहीं कांग्रेस से जानकारी मांगी है। जिसमें बताया गया है कि 21 नवंबर को मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। 5 जिलों से यह यात्रा गुजरेगी। इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी दी गई है। पुलिस ने भी स्थानीय स्तर पर यात्रा में शामिल होने वालों को वेरिफाई करना शुरू कर दिया है। 13 दिनों की यात्रा ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए एसपी को प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। वहीं यात्रा के दौरान एसपी सहित टीआई स्तर के अधिकारी जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस के नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा व सुविधाओं की मांग भी की। सीएम ने भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। राज्य सरकार की ओर से मदद के लिए आईएएस मनोज रस्तोगी को सीएम ने जिम्मेदारी भी दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS