प्रदेश भर की पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा, लाड़ली बहना योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया गया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद गुरुवार को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जहां लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून को पात्र महिलाओं के खाते में जमा होने वाली राशि के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में लाड़ली बहना सेना के गठन एवं उनके दायित्वों के बारे में भी बताया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देर रात सीएम हाउस में मंत्रियों की बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री चौहान ने सभी कलेक्टर और कमिश्नर को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजन करने के निर्देश दिए है।
लाड़ली बहना सेना को उनके दायित्वों की जानकारी दी
ग्राम पंचायतों में आहुत हुई विशेष ग्राम सभा में लाड़ली बहना योजना के उद्देशों के बारे में अवगत कराया गया। इसके लिए विभाग ने बकायदा एजेंडा तय किया था। पात्र महिलाओं को बताया गया कि योजना के अंतगर्त जो राशि उन्हें प्राप्त होगी,उससे स्वयं या बच्चों के पोषण में वृद्धि के लिए पौष्टिक खाद् य सामग्री खरीदी जा सकती है। इसके अलावा इस राशि का परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य उपचार या स्वयं के व्यवसाय में खर्च किया जा सकता है। ग्राम सभाओं मेंं बताया गया है कि महिलाओं के कल्याण से जुडी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कार्य पर निगरानी रखने के लिए लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है जिसमें 23 साल से लेकर 60 वर्ष की उम्र तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। ग्राम सभाओं में लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को उनके दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी गई।
32 हजार 369 की डीबीटी और आधार लिंक अटका
तीन लाख 7 हजार 873 लाड़ली बहनों के अकाउंट में कल आएंगे एक हजार रुपए
राजधानी की 3 लाख 7 हजार 873 लाड़ली बहनाओं के अकाउंट में एक हजार रुपए ट्रांसफर करने का दिन करीब आ गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक क्लिक पर प्रदेश भर की लाड़ली बहनाओं के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर करेंगे। अब तक करीब 2 लाख 75 हजार 504 महिलाओं का आधार और डीबीटी क्लियर हो गया है। जबकि 15 हजार 122 महिलाओं का अब तक बैंक खाते से आधार लिंक अपडेट नहीं हुआ है। इसी तरह आधार से डीबीटी लिंक नहीं होने वाली 17 हजार 247 महिलाएं है। इस हिसाब से 32 हजार 369 महिलाओं का अपडेशन अब तक नहीं हो पाया है।
उनके खातों में भी राशि भेजी जाएगी
ऐसे में जिन महिलाओं के अकाउंट में दस जून को राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी। उनको अगले दिनों में अपडेशन के बाद राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। प्रदेश भर की पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा, लाड़ली बहना योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया गया न की टीम अपडेशन को लेकर लगातार काम कर रही है। शुक्रवार को भी अपडेशन का काम किया जाएगा। जिससे आधार और डीबीटी लिंक नहीं होने वाली महिलाओं की तादाद में कमी आएगी। कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि जिन महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन किए हैं, उनके बंैक अकाउंट में प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं का आधार और डीबीटी अब तक अपडेट नहीं है, उनके खातों में भी राशि भेजी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS