क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आज होगी विशेष प्रार्थाना सभाएं, प्रभु यीशू के जन्मोत्सव के साथ ही मनाया जायेगा क्रिसमस

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आज होगी विशेष प्रार्थाना सभाएं, प्रभु यीशू के जन्मोत्सव के साथ ही मनाया जायेगा क्रिसमस
X
24 दिसंबर को रात 10 बजे से राजधानी के विभिन्न गिरजाघरों में प्रभु येसु के जन्मोत्सव पर बाईबिल पाठ के साथ विशेष प्रार्थनाएं होंगी। सेंट फ्रांसिस केथेड्रल में भी रात 10 बजे से विशेष प्राथनाएं होगीं जिसका नेतृत्व आर्चबिशप दुरईराज करेगें।

भोपाल। 24 दिसंबर को रात 10 बजे से राजधानी के विभिन्न गिरजाघरों में प्रभु येसु के जन्मोत्सव पर बाईबिल पाठ के साथ विशेष प्रार्थनाएं होंगी। सेंट फ्रांसिस केथेड्रल में भी रात 10 बजे से विशेष प्राथनाएं होगीं जिसका नेतृत्व आर्चबिशप दुरईराज करेगें।

क्रिसमस पर्व शांति और सद्भाव के संचार का शुभ संदेश

आर्चबिशप डॉ एएएस दुरईराज ने शुक्रवार को अरेरा कॉलोनी स्थित पास्टरल सेंटर में कहा कि क्रिसमस पर आरएसएस की तरफ से भोज का न्योता अभी नहीं आया है, अगर न्यौता मिलता है, तो जरूर मिलकर भोजन करेंगे, यह भाई चारा बढ़ाने की अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर्व शांति और सद्भाव के संचार का शुभ संदेश देता है, जो पूरी मानवता को एकता, प्रेम और भाईचारे के संदेश से जोड़ता है

Tags

Next Story