MP Road Accident: फिर बरपा रफ्तार का कहर! पहले बस ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, फिर दुकान में घुसी, 10 से अधिक घायल, केबिन में फंसे 2 यात्री

MP Road Accident: फिर बरपा रफ्तार का कहर! पहले बस ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, फिर दुकान में घुसी, 10 से अधिक घायल, केबिन में फंसे 2 यात्री
X
बताया जा रहा है कि बेकाबू बस ने पहले दूसरी तरफ से आ रही ट्रेक्टर को बस टक्कर मारी है। इसके बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी यह घटना धार....

MP Road Accident: धार। मध्य प्रदेश में लगातार रफ्तार का कहर बढ़ता जा रहा है। दिन ब दिन हादसे हो रहे है और इसका शिकार वाहन में बैठे लोग शिकार हो रहे हैं। एक बार फिर धार जिले के धामनोद में मुंबई आगरा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के फूडी चौराहे पर देर रात बस और आयशर वाहन के बीच जोरदार टक्कर होने से 11 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं घटना का कारण ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बेकाबू बस ने पहले दूसरी तरफ से आ रही ट्रेक्टर को बस टक्कर मारी है। इसके बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी यह घटना धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के फूडी चौराहे से शनि मंदिर के आगे देर रात करीब 1:30 बजे नासिक से भीलवाड़ा जा रही बस से हुआ है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया घटना में 11 यात्री घायल होने की खबर है। आयशर वाहन और यात्री बस की भिड़ंत में दो यात्री बस के केबिन में फंस गए, जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है।

इसी के साथ स्थानियों घटना की सूचना पुलिस को दे दी धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल धामनोद स्वास्थय केंद्र भेजा गया। जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं चौराहे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर रास्ते को फिर शुरू किया गया।

Tags

Next Story