MP Accident : ट्राले से भिड़ी तेज़ रफ्तार बोलेरो, तीन की मौके पर मौत

MP Accident : ट्राले से भिड़ी तेज़ रफ्तार बोलेरो, तीन की मौके पर मौत
X
जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ट्राले में जा घुसी है । बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

सिवनी। जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ट्राले में जा घुसी है । बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चार अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों में दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनाडोंगरी गांव के पास की है। जिसमें एक बोलेरो कार में कुछ लोग सवार होकर मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। तभी कार तेज़ रफ्तार से जाकर एक ट्राले में घुस गई। इस जोरदार भिड़ंत से कार बुरी तरह छतिग्रस्त हुई और अंदर बैठे तीन लोगों की जान चली गई। घटना में मृतक की संख्या तीन बताई जा रही है। साथ ही दो युवक और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सिवनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ये सभी लोग भैरोगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।

Tags

Next Story