कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से महाराष्ट्र से आई महिला की मौत, तीन हजार बीमार, भीड़ से व्यवस्थाएं ध्वस्त, शिवराज का दौरा निरस्त

कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ से महाराष्ट्र से आई महिला की मौत, तीन हजार बीमार, भीड़ से व्यवस्थाएं ध्वस्त, शिवराज का दौरा निरस्त
X
सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में आज फिर सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भीड़ के कारण मची भगदड़ और धक्का मुक्की के कारण महाराष्ट्र से आई एक 52 वर्षीय महिला मंगलबाई की मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सीहोर अस्पताल भेजा गया। दूसरी तरफ रुद्राक्ष के लिए लोगों को 9 घंटे तक कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। महोत्सव में आए 3 हजार लोगों के बीमार हो जाने की खबर है।

भोपाल। सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में आज फिर सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ और धक्का मुक्की के कारण महाराष्ट्र से आई एक 52 वर्षीय महिला मंगलबाई की मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सीहोर अस्पताल भेजा गया। दूसरी तरफ रुद्राक्ष के लिए लोगों को 9 घंटे तक कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। महोत्सव में आए 3 हजार लोगों के बीमार हो जाने की खबर है। तीन महिलाएं लापता बताई जा रही हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग 10 लाख लोग महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं।

कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्था

कुबेरेश्वर धाम के प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष बांटने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया है। यहां लाखों श्रद्धालु पहुंच गए। पंडित मिश्रा इन्हें 9 घंटे तक इंतजार के बावजूद रुद्राक्ष नहीं दे पा रहे हैं। धाम में लोगों के खाने, पीने और रुकने की भी व्यवस्था नहीं है। इसलिए अव्यवस्था का आलम है।

मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी महोत्सव में हिस्सा लेने जाने वाले थे लेकिन उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि मार्गों पर जाम है। लोग घंटों से फंसे हैं। निकल नहीं पा रहे हैं।

Tags

Next Story