प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए करना चाहिए कांग्रेस को प्रदर्शन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए करना चाहिए कांग्रेस को प्रदर्शन
X
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राजभवन घेराव को लेकर कहा है कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल है और उसे क्या करना है, यह तय करने के लिए वह स्वतंत्र है। लेकिन प्रदेश की जनता यह जानती है कि कौन उसके साथ हर दौर में खड़ा रहा है। जनता यह भी जानती है कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने किस तरह मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था। कांग्रेस को अगर प्रदर्शन ही करना है, तो बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए करना चाहिए।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राजभवन घेराव को लेकर कहा है कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल है और उसे क्या करना है, यह तय करने के लिए वह स्वतंत्र है। लेकिन प्रदेश की जनता यह जानती है कि कौन उसके साथ हर दौर में खड़ा रहा है। जनता यह भी जानती है कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने किस तरह मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था। कांग्रेस को अगर प्रदर्शन ही करना है, तो बंटाढार युग की यादें ताजा करने के लिए करना चाहिए। शर्मा मीडिया से बात कर रहे थे।

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजभवन का घेराव कर यह दिखा देना चाहती है कि उसके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। शर्मा ने कहा कि अगर मैं यह कहूं कि मध्यप्रदेश को पहली बार ऐसे राज्यपाल मिले हैं, जो जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं, तो यह गलत नहीं है। राज्यपाल सिकलसेल एनीमिया जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। कांग्रेस को तो ऐसे महामहिम राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल उपस्थित थे।

25 को छिंदवाड़ा आएंगे गृहमंत्री

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 25 मार्च को छिंदवाड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता छिंदवाड़ा में भी जीत हासिल करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

Tags

Next Story