सुधीर कुमार सक्सेना मप्र के डीजीपी नियुक्त

सुधीर कुमार सक्सेना मप्र के डीजीपी नियुक्त
X
मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजपी) 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया। वे अभी कंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। चार मार्च को विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने पर सुधीर कुमार सक्सेना डीजीपी का चार्ज लेंगे। बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है..

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजपी) 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया। वे अभी कंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। चार मार्च को विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने पर सुधीर कुमार सक्सेना डीजीपी का चार्ज लेंगे। बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। तेज तरार्र कहे जाने वाले आईपीएस सुधीर कुमार सक्सेना छिंदवाड़ा, रतलाम, जबलपुर में एसपी बतौर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में थे और उन्हें डीआईजी बनाया गया। इसके बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वर्ष 2002 में वे सीबीआई में नियुक्ति हुए थे। वरिष्ठता के क्रम में माना जाए तो विवेक जौहरी के बाद पुरुषोत्तम शर्मा वरिष्ठ अधिकारी हैं, लेकिन कुछ कारणों से वे निलंबित हो गए थे। उनकी जगह सुधीर कुमार सक्सेना का नाम था और सुधीर कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें बुधवार को मध्य प्रदेश को वापस करने का निर्णय लिया गया। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियुक्ति वरिष्ठता के अुनसार हो रही है इसलिए उन्हें सीधे महानिदेशक बनाने के आदेश जारी किए गए।

Tags

Next Story