पत्नी से झगड़ने के बाद पति ने की आत्महत्या, अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली

गुना। मध्यप्रदेश के गुना के एक गांव में पति-पत्नी के झगड़े में पति ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मक्सूदनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागची की है। युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति ने पहले पत्नी को बहुत बेरहमी से मारा। इसके बाद स्वयं कमरे में गया और अवैध पिस्टल से अपने आप के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम वीरेंद्र यादव पुत्र राम प्रसाद यादव उम्र 27 साल बताया गया है।
वीरेंद्र यादव के तीन बच्चे हैं, यह पूर्व में भी अपने आप को गोली मार चुका है। इसका इलाज पूर्व में भोपाल में चला था। मृतक वीरेंद्र का यह दूसरा मौका था, जब गोली मारकर आत्महत्या की है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गुना से एफएसएल अधिकारी आरसी अहिरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि युवक ने अवैध पिस्टल से अपने सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ था। मृतक ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की इसके बाद आत्महत्या कर ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS