BSP Candidate List : बसपा की 12वीं सूची में टिकट कटने वाले उम्मीदवर को सहारा, देखे सूची

BSP 12th Candidate List : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने अपनी 12वीं सूची जारी कर दी। जारी सूची में 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। सूची में बसपा ने टिकट कटने वाले उम्मीदवार को सहारा दिया है। बसपा ने सुमावली में कांग्रेस के कुलदीप सिकरवार का टिकट काटने के कुछ देर बाद ही अपना प्रत्याशी बनाया है।
दरअसल, सुमावली से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह का टिकट काट कर कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज होकर अजब सिंह बसपा में चले गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने विरोध और चुनाव में जीत की संभावना को देखते हुए सिकरवार का टिकट काट कर फिर अजब सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बना दिया था।
किसे कहा से मिला टिकट
सिंगरौली से चंद्रप्रताप विश्वकर्मा
श्योपुर से विहारी सिंह सोलंकी
टीकमगढ़ से सीताराम लोधी
पृथ्वीपुर से रमन पस्तोर
पन्ना से विमला अहिरवार
सुसनेर से नवीन मिश्रा
सोनकच्छ से बाबू लाल चौहान
हाटपिपलया से मुकेश सोनगरा
इंदौर-4 से सत्यनारायण बिंदौरिया
इंदौर-5 से मनोहर विजोले
नागदा खाचरौद से करण सिंह
सागर से कु. स्मोही जाटव को उम्मीदवार घोषित किया हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS