सूरज ने फिर दिखाए तेवर, ग्वालियर—होशंगाबाद में अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36 पार

सूरज ने फिर दिखाए तेवर, ग्वालियर—होशंगाबाद में अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36 पार
X
मानसून के विदा होते ही प्रदेश में अब सूरज आग बरसा रहा है। जब से बारिश थमी है तब से लगातार दिन के तापमान में बढ़ातरी हो रही है। अप्रैल जैसी तपिश अक्टूबर में पढ़ रही है। तेज गर्मी की वजह से......

भोपाल। मानसून के विदा होते ही प्रदेश में अब सूरज आग बरसा रहा है। जब से बारिश थमी है तब से लगातार दिन के तापमान में बढ़ातरी हो रही है। अप्रैल जैसी तपिश अक्टूबर में पढ़ रही है। तेज गर्मी की वजह से प्रदेश में ग्वालियर होशंगाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। जबकि राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 34 डिग्री को छू गया। सबसे ज्यादा परेशानी तेज धूप ने बढ़ा रखी है। वहीं, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, रायसेन और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर के महीने में हर साल तेज गर्मी जरूर पड़ती है। क्योंकि बादल छटने और सूरज की किरणें सीधी धरती पर पड़ने के कारण गर्मी बढ़ती है।

कल से बढ़ती जाएगी मौसम में ठंडक

अक्टूबर में सामान्य रूप से दिन में तेज धूप और रात को ठंडक होती है। अभी की स्थिति में 15 अक्टूबर के बाद पारा नीचे आना शुरू होगा। इसके बाद ठंड की एंट्री होगी।

दशहरे से पहले 20 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का पारा

दशहरे के 2 दिन पहले राजधानी में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। 6 साल में ऐसा तीसरी बार हुआ, जब दशहरे से पहले रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंचा। बुधवार को रात का तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की गिरावट हुई। भोपाल में आधी रात के बाद शहर में ठंडी हवा चलने लगी थी। आज भी रात का तापमान 19 डिग्री के पास रहने की उम्मीद है।



Tags

Next Story